मेवाड़ के डीएलएड विभाग ने गणित विषय पर आयोजित किया ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विद्यार्थियों को गणित विषय की बारीकियों से रूबरू कराने के मकसद से वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डीएलएड विभाग ने ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग की गणित समन्वयक दीपा सक्सेना ने गणित विषय के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सौ से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन भाग लेकर इसका लाभ उठाया। मुख्य विषय ‘गणित शिक्षण को प्रभावी व रुचिकर बनाने के बहुमुखी आयाम’ रखा गया। दीपा सक्सेना ने गणित शिक्षण का सतत् व व्यापक मूल्यांकन, पाठ्यक्रम योजना बनाना, गणित की गतिविधियों का नियोजन, गतिविधियों की आवश्यकता व महत्व, गतिविधियों के संचालन में आने वाली परिस्थितियों के परिणाम, परिस्थितियों पर कैसे काबू या नियंत्रण किया जाए आदि बिन्दुओं पर भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी।
अतिथि व्याख्यान के आयोजन में डीएलएड विभाग के अध्यक्ष अमित बबेरवाल, उप विभागाध्यक्ष डॉ बबीता सिंह, डॉ राजेश सिंह, डॉ सुषमा रानी, हरमीत कौर, प्रिया कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ अलका अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए मेवाड़ सदैव कटिबद्ध है। सभी विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं सरकारी आदेश के अनुपालन में विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। सहायक निदेशक चेतन आनंद ने कहा है कि मेवाड़ परिवार संकट की इस घड़ी में भी अपने विद्यार्थियों और देश के हित में सदैव तत्पर है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*