जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में हिजबुल आतंकी रियाज नाइकू ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर के पैतृक गांव बेगीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में रियाज नाइकू मारा गया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। पुलिस का कहना है कि दो-तीन आतंकी अभी भी छिपे हैं और लगातार गोलीबारी कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गए हैं। पहला एनकाउंटर कल देर रात पुलवामा के शरशाली खिरयू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुआ। खबर है कि सुरक्षाबलों ने यहां दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।​ सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के यहां छिपे होने की खबर मिली थी। उधर अवंतीपोरा में जारी इस मुठभेड़ में हिज्ब कमांडर के मारे जाने की सूचना घाटी में फैलते ही सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार शुरू हो गया। कश्मीर घाटी में सक्रिय शरारती और राष्ट्र विरोधी तत्व इंटरनेट की विभिन्न सोशल साइट का इस्तेमाल कर लोगों को भड़काते हुए उन्हें मुठभेड़ स्थलों पर जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह देखकर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घाटी में इंटरनेट मोबाइल सेवा निलंबित कर दी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि कुछ न्यूज एजेंसियां व मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मारे गए आतंकियों में एक हिज्ब का टॉप कमांडर रियाज नाइकू भी है, लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पार्इ है। ऐसे में यह गलत सूचना घाटी में जारी शांति के वातावरण को नुकसान पहुंचा सकती है। सोशल मीडिया पर चल रहे इस दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा को फिलहाल निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा जिला पुलवामा के शरशाली खिरयू में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि शुरुआत में जब उन्होंने एक आतंकी को मारा था तब अन्य आतंकी वहां से भाग निकले। परंतु घेराबंदी किए जाने के चलते वे गांव से बाहर नहीं जा सके। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया। इन तीनों के शवों के अलावा हथियार व गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।
पुलिस को अनुसार नाइकू की मां का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से खराब चल रहा है। वह अपनी मां से मिलने के लिए ही मंगलवार को अपने गांव पेगीपोरा पहुंचा था। उसके साथ दो से तीन और आतंकी भी थे। विश्वसनीय सूत्रों ने मंगलवार रात को ही पुलिस को यह जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एसओजी, सेना की 55 आरआर ओर सीआरपीएफ 185 बटालियन के जवानों ने गांव पेगीपोरा की घेराबंदी कर ली थी। सुबह नाइकू को ढूंढने के लिए जब घर-घर की तलाशी लेनी शुरू की गई तो अपने आपको घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुबह 10 बजे के करीब मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी के मारे जाने की सूचना मिली।
सूत्रों का कहना है कि मारा गया आतंकी रियाज नाइकू है परंतु सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि शव अभी मुठभेड़ स्थल पर पड़ा हुआ है। उनके कब्जे में नहीं आया है। अभी भी दो से तीन आतंकी वहां छिपे हुए हैं, जो रूक-रूककर उन पर गोलीबारी कर रहे हैं। हालांकि, मुठभेड़ स्थल तक पहुंचने के लिए जेसीबी मशीनें मंगवाई गई हैं। शव को कब्जे में लेने के बाद उसकी पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*