याद आए स्कूल के दिन, खिल गए सीनियर्स के दिल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में ऐलुमिनाई मीट का आयोजन

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में ऐलुमिनाई मीट का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों ने आनंद और रोमांच का अनुभव किया।

सुनहरी यादें समेटे स्कूल का कोना-कोना कुछ न कुछ कहानी बयां कर रहा था। एलुमिनाई में जुटे पूर्व छात्र अतीत के झरोखों से सहेजे पलों पर कभी खिलखिलाएं तो कभी उनकी आंखें भर आईं। ऐसा हो भी क्यों न, आखिर कई साल बाद कई छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों से मिले। जिंदगी के इस खुशनुमा पल को हर कोई भरपूर जी लेना चाहता था। कुल मिलाकर पुराने छात्रों को दोबारा विद्यालय जीवन में लौटा लाने वाले इस पंचम पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा।

कार्यक्रम का आरम्भ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात  हुआ। समारोह में 50 से अधिक पूर्व छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। सभी एक दूसरे को एकसाथ विद्यालय के अजीत सिह कन्वेंशन हॉल में पुन: पाकर उल्लासित एवं रोमांचित थे। विद्यालय के वर्तमान छात्रों ने अपने विद्यालय के पूर्व छात्रों के सम्मान में स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया तथा उनसे शानदार केक कटवाया। इसके पश्चात दिखाई गई फिल्म ने  सभी पूर्व छात्रों को न केवल अपने विद्यालय के दिनों में लौटाया बल्कि उनके हृदय को द्रवित भी कर डाला। विद्यालय के वर्तमान छात्रों ने बीच-बीच में आकर्षक नृत्यों एवं संगीत के द्वारा उनका मनोरंजन करने का प्रयास किया। सभी पूराने छात्रों का परिचय करवाया गया। पूर्व छात्रों ने भी अपने सपनों एवं अनुभवों को सबके साथ बांटते हुए अपनी-अपनी रुचि के अनूसार नृत्य एवं गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व छात्रों के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उनके विजेताओें को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी को विद्यालय की ओर से मोमेंटो प्रदान किए गए। अंत में सामूहिक नृत्य एवं भोज के पश्चात दोपहर दो बजे विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*