यूपी बोर्ड टॉपरों को योगी सरकार देगी 1 लाख रुपये, लैपटॉप और घर तक पक्की सड़क

लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वालों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने टॉपर्स को 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप देने का ऐलान किया है। साथ ही टॉपर्स को सड़क की भी सौगात दी जाएगी। टॉपर्स के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। जिन टॉपर्स के घर तक पक्की सड़क नहीं है, वहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों के घर तक पक्की सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले 20-20 छात्र-छात्राओं के घर तक सरकार शानदार पक्की सड़क बनाएगी। मौर्य ने कहा है कि यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के टॉपर्स के घर तक भी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*