लॉक डाउन में रोजेदारों से सहयोग का आह्वान
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या। कोरोना वायरस महामारी के बीच शुरू हुए रमजान में जिला प्रशासन ने सामूहिक नमाज न अता करने को लेकर उलेमाओं के साथ जिला प्रशासन अपील की है। रोजेदारों को घरों में ही रमजान की नमाज पढ़ने और घर में ही रोजा इफ्तार करने की सलाह भी दी गई है। डीएम अनुज कुमार झा के मुताबिक शहर में 17 ठेलों की व्यवस्था की गई है जो घर-घर जाकर फलों की बिक्री करेंगे । इसके साथ ही ब्रेकरी प्रोडक्ट के लिए भी दो वेंडर लगाए गए हैं । जो घर घर जाकर सामान उपलब्ध कराएंगे। जिला प्रशासन ने यह भी अवगत कराया है कि कुछ इंतजामिया कमेटी को जरूरी पास जारी किया गया है। नगर निगम व बिजली विभाग को व्यवस्तथा चाक चौबंद रखने को कहा गया है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि अयोध्यावासियों ने हमेशा शांति और सौहार्द का संदेश दिया है। तमाम झंझावातो के बावजूद हिंदू मुस्लिम ने मिलकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश किया है।उन्होंने रमजान को लेकर सभी लोगों का सहयोग मांगा है और कहा कि लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किया जाए, लोग अपने-अपने घरों में नमाज पढ़े और कोरोना के खिलाफ भी मुस्लिम समुदाय दुआ करें। उन्होंने लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply