एटा में 5 लोगों की हत्या से सनसनी

एटा। कोरोना लॉकडाउन के बीच एकसाथ पांच लोगों की हत्‍या की खबर ने पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार की सुबह की है। एटा में रहने वाले परिवार के लोग घर के अंदर मृत पाए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा दिल दहला देने वाला था। सभी के शव लहूलुहान पड़े थे। मृतकों में बच्‍चे भी शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि इन लोगों की हत्‍या की गई है या सामूहिक आत्महत्या का मामला है।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खबर आई कि एटा के मुहल्ला श्रंगार नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की दी गई। दरअसल, पड़ोसियों ने जब देर सुबह तक घर से किसी को बाहर आते नहीं देखा तो उन्‍हें शक हुआ। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर राजेश्वर प्रसाद पचौरी (75), पुत्र वधू दिव्या (35) नाती आयुष (8) और लालू (1) व दिव्या की बहन बुलबुल (20) के शव घर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए थे।
बुजुर्ग राजेश्वर के सिर में गहरी चोट थी, जबकि दिव्या के हाथ की नस कटी हुई थी। मौके पर ब्लेड का टुकड़ा और सल्फास की गोलियां भी पड़ी मिली हैं। घर बंद था और ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हो पाई। घटना रात में किस समय हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। राजेश्वर के बेटे दिलीप रुड़की में काम करते हैं। वे घर में नहीं थे। घर में बच्चे-महिलाएं व एक बुजुर्ग ही थे। सूचना मिलते ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कहीं हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश तो नहीं की गई, इसको लेकर संशय बना हुआ है। लेकिन बुजुर्ग के सिर में गहरी चोट है, जो हत्या की ओर इशारा भी कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मामला आत्महत्या का होता तो सिर में चोट कैसे लग सकती थी। बुजुर्ग की स्थिति ने मामले को उलझा दिया है इसलिए पुलिस फिलहाल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही। हालांकि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और उसने फिंगर प्रिंट व जांच नमूने लिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार, पांच लोगों के शव एक मकान में मिले हैं। इन लोगों की हत्या हुई या मामला आत्महत्या का है, इसकी जांच की जा रही है। छानबीन में शीघ्र ही स्थिति साफ हो जाएगी।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*