शम्भू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

डॉ कमलेश भारद्वाज

गाजियाबाद। शम्भू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से किया गया। ध्वजारोहण कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य नरेश और प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने किया। इसके बाद राष्ट्र गान हुआ और सभी ने गणतंत्र की सम्प्रभुता को बनाये रखने की शपथ ली।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया। समूहगान, समूह नृत्य और नाटक द्वारा विद्यार्थियों ने देश भक्ति का अद्भुत परिचय दिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राओं का बिन्दु कर्णवाल, डॉ नीलम गर्ग और कु. प्रियंका गंगवार ने मार्गदर्शन किया। इसके लिए प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं में देशप्रेम की भावना बनाये रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने सहभागिता की।  समारोह का संचालन डॉ बिंदु कर्णवाल और डॉ नीलम गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।प्रियंका गंगवार ने निदेशक के पत्र को पढ़कर सुनाया। अंत में वन्दे मातरम के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*