श्रीराम कथा के तीसरे दिन मनाया राम लला का जन्मोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में मानस मर्मज्ञ संत अतुल कृष्ण भारद्वाज की चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम लला का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्तिकेय की कथा, शिव कथा और अयोध्या प्रसंग भक्तों ने बड़े भाव से सुने। पूरा कथास्थल भगवान राम के जन्म के अवसर पर गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। चित्तौडग़ढ़ राजस्थान से सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनका संस्थान की ओर से संतश्री ने शॉल, पटके और पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मानित किया गया।
संत अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि कार्तिकेय विचार और तन के देवता हैं। श्रीराम का जन्म होते ही गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस की चौपाइयां गुंजित हो उठीं। भये प्रगट कृपाला। दीन दयाला। कौशल्या हितकारी। मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहुँ सो दसरथ अजिर बिहारी। तीसरे दिन मानस पूजन में जजमान मेवाड़ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल सपरिवार शामिल हुए। संचालन कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*