श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद में मनाया गया संत-सनातन कुंभ

राष्ट्रीय जनमाेर्चा संवाददाता

गाजियबाद। श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ मठ मन्दिर समिति द्वारा करीब 35 वर्षों से आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी ब्रह्मलीन श्रीमहन्त गौरी गिरि महाराज की पुण्यतिथि व सिद्ध समाधि वाले ब्रह्मलीन गुरुमूर्तियों की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संत सनातन कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों सन्त मन्दिर परिसर में उपस्थित होकर गुरुमुर्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार भारत सहित पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ रहा है। ऐसे में सन्त सनातन कुम्भ में मात्र मन्दिर परिसर के सन्त, मन्दिर के सदस्य और स्वयंसेवक ही गुरुवार को उपस्थित रहे।
गुरुवार को सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात:काल श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के इष्टदेव गुरु श्री दत्तात्रेय, भगवान दूधेश्वर का अभिषेक पूजन, मन्दिर में स्थापित समस्त देव प्रतिमाओं का पूजन किया गया। ब्रह्मलीन सिद्ध समाधि वाले गुरुमुर्तियो का पूजन भी किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोपहर करीब एक बजे भण्डारा किया गया। इस एक दिवसीय सन्त सनातन कुम्भ में श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज उपस्थित रहे। साथ ही श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के नेतृत्व व अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज ने बताया कि पहले सन्त सनातन कुम्भ पिछले 35 वर्षों में एक महीने 11 दिवसीय 7 दिवसीय कार्यक्रम होता था। सब समयनुसार होता है। अभी कोरोना संकट काल में सभी का जीवन सुरक्षित रखना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एक एक दिवसीय कार्यक्रम सन्त सनातन कुम्भ आज 25 जून को आयोजित किया गया। साथ ही विशेष सभी सिद्ध सन्तों एवं महतों और समाधियों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि एक दिवसीय संत-सनातन कुंभ के अवसर पर धर्मपाल गर्ग अध्यक्ष मंदिर विकास समिति, विजय मित्तल, गौरव शर्मा, विजय सिंघल, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*