सक्सेस पार्टी में टापर्स को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, उपसचिव अमित सिन्हा, विद्यालय निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय एवं प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह के स्वागत के साथ हुआ। प्रियंक जोशी ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए प्रतीक चिह्न भेंट कर उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय निदेशक पंकज जोशी, उप सचिव अमित सिन्हा, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्रद्धा सिंह तथा सभी विभागाध्यक्षों ने क्रमशः अन्य सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट किए। प्रियंक जोशी ने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत, आत्म नियंत्रण एवं त्याग को महत्वपूर्ण बताया तो पंकज जोशी ने जीवन लक्ष्यों के निर्धारण में स्वयं के निर्णय के साथ-साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों में उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ मानवीय गुणों के विकास को आवश्यक बताया तथा 12वीं पास विद्यार्थियों से विद्यालय के संपर्क में बने रहने की इच्छा जाहिर की। अमित सिन्हा ने 12वीं पास विद्यार्थियों से उनके उच्च शिक्षा में आवश्यकता अनुसार सहयोग तथा उनके व्यावसायिक लक्ष्यों के निर्धारण में सहयोग के लिए उपयुक्त कार्यशालाओं की व्यवस्था करने का भी वायदा किया तथा आगे भी उनसे श्रेष्ठ परिणामों की उम्मीद जाहिर की। बच्चों द्वारा प्राप्त उत्तम परिणामों से अभिभूत समस्त प्रबंधन समिति सदस्य, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण बच्चों को बार-बार बधाइयां देते नजर आ रहे थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*