राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संकट के बीच केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार दोपहर एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया, जिसके जरिए अलग-अलग तरीके से आम लोगों को मदद पहुंचाई जाएगी। सरकार की ओर से देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं के खाते में अगले तीन महीने तक 500 रुपये प्रति महीने की मदद दी जाएगी।
गुरुवार को कोरोना वायरस से जूझते भारत के गरीबों को राहत देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब-मजदूर भूखे न रहें, इसके लिए सरकार ने 1.7 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण के फैलते डर के बीच जान हथेली पर रखकर इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को अगले तीन महीने तक 50 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा.।
सरकार ने उम्मीद की है कि इन समयावधि में इस बीमारी को संक्रमण को रोक लिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि देश के 8 करोड़ 70 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके अलावा देश के हर व्यक्ति को 5 किलो चावल और एक किलो दाल, जबकि महिला जनधन खाताधारकों के खाते में तीन महीने तक 500-500 रुपये डाले जाएंगे।


Leave a Reply