साइबर सुरक्षा के वेबिनार में कई राज्यों की महिलाओं ने पूछे सवाल

  • राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
  • समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय महासचिव प्रिया वर्मा ने किया आयोजन
    गाजियाबाद। महिलाओं के एकमात्र अखिल भारतीय संगठन ‘समर्थ नारी समर्थ भारत’ ने साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन एक वेबिनार आयोजित किया। गाजियाबाद से संगठन की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रिया वर्मा ने वेबिनार का नेतृत्व किया और जयन्त ठाकुर ने वर्कशॉप की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया।
    सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन की तमिलनाडु संयोजिका सुभाषनी राजशेखर, कर्नाटक संयोजिका शशि देवी, मध्य प्रदेश संयोजिका रिचा अग्रवाल और रजनी वर्मा, उत्तराखंड प्रभारी कुसुम चमोली, बिहार प्रभारी माया श्रीवास्तव, गुजरात प्रभारी नीलम सिहं, महाराष्ट्र मुम्बई की संयोजिका सरिता और उत्तर प्रदेश संयोजिका वीना गुप्ता ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कई राज्यों की समर्थ नारियों ने साइबर सिक्योरिटी पर उत्सुकता के साथ सवाल किए और जल्द ही साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप पुन:कराने की बात कही। वर्कशाप में सीमा त्रिपाठी, साक्षी कपूर, वन्दना श्रीवास्तव, विभा सिहं, मनीषा शुक्ला, सुशीला गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भागीदारी की।
    संगठन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती नीरा सिन्हा वर्षा ने जयन्त ठाकुर को साइबर सिक्योरिटी पर जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन की मुहिम शस्त्र से शास्त्र तक के लक्ष्य पर आगे भी कार्य करता रहेगा और जल्द ही साइबर सिक्योरिटी पर पुन: वेबिनार आयोजित किया जाएगा।
admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*