सीएए को लेकर 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी भाजपा, घर-घर जाकर लोगों को समझाएगी कानून

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाने की योजना बनाई है। नागरिकता कानून को लेकर लोगों के मन में पैदा भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा आने वाले 10 दिनों में 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क करेगी।

भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘भाजपा तीन करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी। हम अगले 10 दिनों में 250 से अधिक स्थानों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इसके अलावा, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्ष द्वारा बनाए गए मिथक का भंडाफोड़ करने के लिए एक हजार से अधिक रैलियों का आयोजन किया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा का मानना है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुए अनेकों लोगों को नई आशा, विश्वास, सुरक्षा, आस्था, गरिमापूर्ण जीवन देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*