सीएए हिंसा: योगी सरकार का एक्शन, एएमयू के 10 हजार छात्रों पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसा देखने को मिली थी। अब इसी मामले में उत्तर प्रदेश एक्सन मूड में आ गई है। योगी सरकार ने एएमयू के 10 हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 15 दिसम्बर को नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। देखते ही देखते ये प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान एएमयू गेट को भी कुछ शराराती तत्वों ने तोड़ डाला था। इसे लेकर यूपी पुलिस और एएमयू छात्र संघ के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी लगे थे। छात्र संघ ने कहा कि पुलिस ने ज्यादती की है। दरअसल प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़े थे। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। फिलहाल, यूपी में प्रदर्शन और हंगामें के बाद शांति लौटने लगी है। राज्य में अब माहौल शांतिपूर्ण है और कहीं से ताजा हिंसा की खबर नहीं है। लेकिन नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*