राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता
नई दिल्ली। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय साहित्यिक महोत्सव में कवि और सहित्यकार सुरेशपाल वर्मा जसाला को उनकी हिन्दी और साहित्य के प्रति की गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भाषा रत्न सम्मान से नवाजा गया। सम्मान में शॉल, मोतियों की माला, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के गांव जसाला की पृष्ठिभूमि के सामान्य परिवार से निकलकर साहित्य जगत में अपनी पहचान बनाने वाले जसाला दिसंबर 2018 में दिल्ली शिक्षा विभाग से इतिहास में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। किंतु पुन: दो वर्षों के लिए इनकी नियुक्ति प्रवक्ता के रूप में हो गई है। जसाला को भाषा रत्न सम्मान मिलने पर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने बधाई दी है। अन्य सामाजिक संगठनों और लेखक-पत्रकारों ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।


Leave a Reply