राजकुमार प्रिंस चाल्र्स दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे भारत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चाल्र्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे। इस दौरान उनकी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों और बाजार संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।
प्रिंस चाल्र्स गुरुवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे। यह प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान वे ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए गुरु नानकदेव की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा जाएंगे। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि वह सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को राष्ट्रमंडल कॉमनवेल्थ ‘प्वॉइंट्स ऑफ लाइट’ पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।इस दौरान प्रिंस चाल्र्स प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भारत, ब्रिटेन और पूरे राष्ट्रमंडल के सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह प्रभावशाली भारतीय व्यापारियों के साथ स्थायी बाजारों पर उनकी सलाह और निवेश के लिए एक चर्चा में भाग लेंगे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*