राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ ‘जय हो’ में स्क्रीन शेयर कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह अब गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। डेजी की इस फिल्म का नाम ‘गुजरात 11’ है जो कि एक स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म है। जयंत गिलाटर द्वारा लिखित और निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म में प्रतीक गांधी, कविन दवे और चेतन दइया जैसे कई अन्य स्टार्स नजऱ आने वाले हैं. फिल्म में मुंबई और गुजरात के 150 से अधिक कलाकारों ने काम किया है।
इस फिल्म को हरेश पटेल, एम एस जॉली, यश शाह और जयंत गिलटर द्वारा एच जी पिक्चर्स, प्रोलाइफ एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड, वाई टी एंटरटेनमेंट लिमिटेड और जे जे क्रिएशन्स प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। दिलीप रावल ने इस फिल्म के लिए गीत लिखे हैं जो रूपकुमार राठौड़ द्वारा कंपोज्ड है. यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को रिलीज होगी, जबकि जी म्युजि़क गुजराती ने इस फिल्म के ऑडियो अधिकार लिए हैं।


Leave a Reply