भगवान चित्रगुप्त मन्दिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव मनाया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। गौरव जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में सर्वसमाज के आराध्य, न्यायाधीशों के न्यायाधीश, सम्पूर्ण मानव जाति के भविष्य निर्धारक एवं कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, नियंताओं के नियंता भगवान चित्रगुप्त के मन्दिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का तृतीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 16 नवम्बर 2019 को बाबा रामदास आश्रम रामनगर नीर रोड में बने श्री चित्रगुप्त मन्दिर में रामचरित मानस अखण्ड पाठ से किया गया। संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव ने अखण्ड पाठ की पूजा-अर्चना की। रविवार को श्री राम चरित मानस अखण्ड पूर्णाहुति, हवन, प्रसाद वितरण, भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा, अर्चना आरती स्तुति और भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया।
इस अवसर पर गौरव जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव अधिवक्ता और संस्थान के सचिव इंजीनियर गौरव श्रीवास्तव, राजेश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली, अरविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष श्री कायस्थ समाज हरदोई, आलोक श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र श्रीवास्तव, हरी किशोर श्रीवास्तव, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, अरुण पाण्डेय, सरोज पाण्डेय, त्रिलोकी सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई, अखिलेश सिंह वरिष्ठ पत्रकार, मानवेन्द्र सिंह, हर्ष चौहान, उमेश पाल सिंह, आदित्य नारायण त्रिवेदी, शिवपाल सिंह पूर्व प्रधान बहर, महेंद्र कुमार गुप्ता, राम चन्द्र यादव, आकाश पाण्डेय, हर्षित श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*