राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा।दिल्ली एनसीआर के 50 कॉलेज के छात्रों ने आठवें एथलीमा 2020 में भाग लिया, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, कैरम, वॉलीबाल, कबड्डी के खेल हुए। सभी खेल में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा कि छात्रों के जोश को देखकर मुझे ख़ुशी हो रही है। अब मैं गर्व से कह सकता हूं कि स्पोर्ट्स में भारत का भविष्य उज्जवल है।
समारोह का उद्घाटन इंडियन फुटबॉल प्लेयर बाईचुंग भूटिया ने किया। इस अवसर पर संदीप मारवाह ने एथलीमा के विजयी छात्रों को सम्मानित किया। फुटबॉल में ‘गोल्डन बूट अवार्ड’ पीजीडीएवी के रोशन सिंह को, क्रिकेट में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज़ अवार्ड’ पीजीडीएवी के करमवीर को दिया गया। एईजी स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड पुरुष वर्ग में एएसबी के लेसन उल नबी और महिला वर्ग में एबीएस की नीलू प्रसाद को दिया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथियों में जाने-माने फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक डॉ. सुनील पाराशर और भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष राम अवतार, एइजी के निदेशक डॉ. ललित्य वीर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, गुरदीप सिंह रैना और डॉ. सलीम अख्तर उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘फिट इंडिया’ का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया।
राम अवतार ने कहा कि बच्चों का जोश देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई, ये बच्चे कल के भविष्य हैं और अच्छे खिलाड़ियों को हमारी फेडरेशन आगे बढ़ाने में कार्यरत है। सुनील पाराशर ने कहा की संदीप मारवाह से जो जुड़ जाता है, उसे पीछे मुड़कर देखने की कभी ज़रूरत नहीं पड़ती। यह एक ऐसा संस्थान है जो छात्रों के भविष्य को लेकर कभी समझौता नहीं करता। डॉ. ललित्य वीर श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि हमारे छात्र हमेशा ही अनुशासन का अनुसरण करते हैं और उनका लक्ष्य आगे बढ़ना ही होता है। जो लक्ष्य निर्धारित करता है और उस पर मेहनत करता है, वही हमेशा विजयी बनता है। गुरदीप सिंह ने कहा की आगे आने वाले वर्षों में हम गेम्स में और मेहनत करेंगे। इसे एक नेशनल लेवल पर लेकर जाएंगे।


Leave a Reply