चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने से जिंदगी की सांसों की डोर टूट रही है। सोनीपत में पांचवें मरीज ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46 पर पहुंच गया है। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 5364 पर पहुंच गई है। यही नहीं कोरोना की जंग के बीच मरीजों की सांसें थम रही हैं तो 42 की हालत नाजुक बनी हुई है।
बुधवार को 155 नए संक्रमित मिले तो 97 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जबकि 29 की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 13 वेंटीलेटर पर हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 88, सोनीपत में 28, फरीदाबाद व अंबाला में 13-13, चरखी-दादरी व हिसार में 5-5, पंचकूला में 2 तथा सिरसा में 1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 55, सोनीपत में 22, हिसार में 15, पलवल में 3 और झज्जर में 2 मरीज ठीक होकर लौटे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 156080 पर पहुंच गया है, जिसमें 145018 की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 5698 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 3.57 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 35.50 फीसद हो गया है। मामलों के दोगुने होने की अवधि 7 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 6157 पर पहुंच गया है।
फिलहाल, प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 5364 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 2417, फरीदाबाद में 827, सोनीपत में 502, रोहतक में 205, पलवल में 142, झज्जर में 112, अंबाला में 111, करनाल में 108, नारनौल में 106, नूंह व हिसार में 102-102, पानीपत में 86, भिवानी में 81, रेवाड़ी 63, सिरसा में 58, कुरुक्षेत्र में 55, जींद में 54, कैथल व फतेहाबाद में 45-45, पंचकूला में 43, चरखी-दादरी में 40 तथा यमुनानगर में 25 संक्रमित मिले हैं। वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 1904 हो गया है। इनमें गुरुग्राम में 640, फरीदाबाद में 251, सोनीपत में 208, झज्जर में 99, रोहतक में 82, नूंह में 73, पानीपत व पलवल में 57-57, अंबाला में 53, हिसार में 51, करनाल में 47, नारनौल में 64, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 31, जींद में 30, सिरसा में 38, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 9, फतेहाबाद में 15, कैथल में 18 तथा चरखी-दादरी में 1 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।


Leave a Reply