नि:शुल्क शिविर में 1071 महिलाओं ने कराई ब्रेस्ट कैन्सर की जांच

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अंधेरी (मुम्बई)। रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई नॉर्थ एंड के तत्वावधान में ब्रेस्ट कैन्सर स्क्रीनिंग टेस्ट तथा एनीमिया डिटेक्शन टेस्ट के लिए तीन दिवसीय मुफ्त शिविर का आयोजन किया गया। प्रेसिडेंट रोटेरियन अरुण कुमार खेतान के नेतृत्व में ओशिवरा के तारापोर गार्डन, कम्युनिटी हॉल, लिंक रोड, अंधेरी (वेस्ट) में आयोजित शिविर का उद्घाटन रोटरी क्लब ऑफ मुंबई डिस्ट्रिक्ट 3141 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेतन देसाई ने किया। उनके साथ श्रीमती ज्वाला देसाई भी उपस्थित रहीं।
आयोजक अरुण कुमार खेतान ने बताया कि शिविर में 1071 से अधिक महिलाओं के ब्रेस्ट कैन्सर की मुफ्त में स्क्रीनिंग हुई तथा 1075 महिलाओं का एनीमिया डिटेक्शन टेस्ट भी बिल्कुल मुफ्त करके ‘रोटरी क्लब ऑफ मुम्बई नार्थ एन्ड’ के नाम को गौरवान्वित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेसिडेंट अरुण कुमार खेतान, फर्स्ट लेडी संगीता खेतान, राजू डालमिया, प्रबोध अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अनुपमा खेतान, पद्मजा कृप, शिवशंकर अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, सुभाष तुलस्यान, विजय बाकड़ा, केतल तापिया, फाल्गुनी व्यास, अशोक केडिया, आरसी अग्रवाल और विद्या अग्रवाल सहित क्लब के अन्य मेम्बर्स और नारी शक्ति का सराहनीय योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*