सुकून सुर रागिनी की संगीत संध्या में 35 प्रतिभाओं ने बिखेरा जादू

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जयपुर। सांस्कृतिक संस्था ‘सुकून सुर रागिनी’ द्वारा जवाहर कला केंद्र स्थित रंगायन ऑडिटोरियम में भव्य संगीतमय कार्यक्रम ‘साउण्ड ऑफ म्यूजिक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा रहे। इस विशेष संगीतमय संध्या में लाइव बैंड के साथ बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। लोकप्रिय और मधुर गीतों से राजस्थान के 35 प्रतिभाशाली एवं सुरीले गायकों ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।
एकल एवं युगल प्रस्तुतियों के माध्यम से पुरानी यादों व मधुर संगीत का शानदार आयोजन देखने के लिए ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कलाकारों में संध्या टंडन, कुमुद निगम, कीर्ति माथुर, सीमा शेखावत, राज कुमार चोपड़ा, सीमा मुंजाल, माया त्यागी, प्रमोद वर्मा, डॉ. अनिल खंडेलवाल, रतन मियाबजाज, संतोष मियाबजाज, योगिता मेहरा, रविंद्र शर्मा, नीलम अग्रवाल, मधु सिंघल, आयुषी कुलश्रेष्ठ, हंसराज राजोरिया, कर्नल बीएल माथुर, डॉ. राजा चावला, बेबी सान्वी भटनागर, जीतेंद्र नाग, राजेश भाटिया, सुनीता भाटिया, विकास प्रजापति, एडवोकेट अनिल सोनी, मुकेश मुतरेजा, डीडी शर्मा, बीरेश जैन, एमएल मित्तल, आशुतोष माथुर, कैप्टन अरविंद शर्मा, अशोक राजन, मुकुल कुलश्रेष्ठ, मधु माथुर, डॉ. अनीशा चावला एवं नीरा राजवंशी शामिल रहे।
श्रोताओं ने सुर संघ्या का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जीतेंद्र नाग ने प्रभावशाली शैली से लगातार लोगों में ऊर्जा बनाए रखा। आयुषी कुलश्रेष्ठ, मुकुल कुलश्रेष्ठ, संध्या टंडन, बीएल माथुर एवं अनुपमा माथुर का इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए यह संगीतमय संध्या एक यादगार बन गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*