राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चरण सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36वीं राष्ट्रीय वॉलीबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र पाल सिंह ने की। डोमेश्वर साहू ने प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के विजयी भैया को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की। बाल वर्ग में खो-खो में प्रथम स्थान पूर्व क्षेत्र ने प्राप्त किया तथा वॉलीबॉल में बिहार क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में उत्तर क्षेत्र ने बाजी मारी और वॉलीबॉल में बिहार क्षेत्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि तरुण वर्ग में खो-खो में दक्षिण क्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा तथा वॉलीबाल में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने परचम लहराया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक बनारसी दास एवं कार्यकारिणी के सदस्य राकेश बंसल एवं रामकिशन बंसल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक खेलकूद प्रमुख पंकज कुमार गुप्ता एवं आचार्या श्रीमती वर्षा शर्मा ने किया।


Leave a Reply