बाराबंकी में पत्रकारों पर हमला करने के 5 आरोपित गिरफ्तार

जितेन्द्र जायसवाल/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। जैदपुर अंतर्गत मानपुर गांव में फर्जी वैक्सीन लगा रहे एक झोलाछाप डॉक्टर के मामले की कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमला करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन पांचों को कई दिन से तलाश रही थी।
घटना 28 अगस्त की रात की है। जनपद बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में रात में फर्जी वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इस मामले की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आज बुधवार, 01 सितंबर को थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच-पड़ताल जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*