अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर 7 संपादक ‘नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल (एसीआईसी) ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर सात सम्पादकों को ‘नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया है। इन पत्रकारों में हिन्दी ‘दैनिक अथाह’ के संपादक अशोक ओझा, दैनिक ‘हिन्द आत्मा’ के संपादक अशोक कौशिक, ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ के सम्पादक जितेन्द्र बच्चन, दैनिक ‘कृष्ण उजाला’ के संपादक नरेश सिंहानिया, ‘गंगा न्यूज नेशनल’ के संपादक डॉ अशोक कुमार, ‘आपबीती’ के संपादक मुकेश गुप्ता और एबीपी न्यूज चैनल के अजय भटनागर शामिल रहे।
गुरुवार, 9 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी दिनेश कुमार गोयल थे। सर्वप्रथम दिवंगत जनरल विपिन रावत की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी गई। उसके बाद दीप प्रज्जवलन कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया। एसीआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकुल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ने उन पत्रकारों या हस्तियों को नेशनल अवार्ड से नवाजा है, जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मुहिम में लगातार सक्रिय हैं। वहीं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के बिना भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अभियान में समाचार पत्र-पत्रिकाएं और उनके सम्पादकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार हो या समाज, पत्रकारों की कोई अनदेखी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि देश को आधुनिक भारत बनाना है या उसे एक नई दिशा देनी है तो पत्रकारों को साथ लेकर चलना ही होगा।
डॉ शर्मा के अनुसार कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा 17 राज्यों से आए एसीआईसी के प्रतिनिधियों, दिल्ली-एनसीआर के कई पुलिसकर्मी, डॉक्टरों, शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा हिन्दी दैनिक युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, दैनिक भास्कर के संपादक अशोक निर्वाण, अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता आशुतोष यादव, दैनिक जागरण के मदन पांचाल, जनसागर टुडे के संपादक पंकज सिंह, दैनिक एकता ज्योति के समाचार संपादक राजकुमार राणा, दैनिक दृष्टि सागर के संपादक डॉ सागर शर्मा और कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ मधु गुप्ता को भी इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाना था लेकिन किन्हीं कारणोंवश ये सभी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*