कांदीवली में आयोजित पैरा गेम्स में 700 बच्चों ने दिखाया हुनर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। रोटरी क्लब ऑफ़ बोरीवली द्वारा कांदिवली के स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया मैदान में दिव्यांग बच्चों के लिए “पैरा गेम्स 2024- 25” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि सांसद श्रीकांत शिंदे और विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण भार्गवा, असिस्टेंट कमिश्नर प्रसाद खैरनार तथा प्रफुल्ल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।
आयोजन समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आश्विन गाला के अनुसार संस्था स्ट्रेट ड्राइव और सबर्बन डिस्ट्रिक्ट सोश्यल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सहयोग से यह आयोजन किया था। जिसमें 700 से अधिक दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल और सर्टिफिकेट देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रेसिडेंट रश्मिकांत संघवी, केटल टापियावाला, प्रोजेक्ट चेयरमैन वीरेन जेठवा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आश्विन गाला, प्रसिद्ध समाजसेवी हेमंत आशर, निखिल देसाई तथा जयनिशा संपट सहित रोटरी क्लब ऑफ बोरीवली के सभी पदाधिकारियों और सदस्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*