झज्जर में तीन महिलाओं सहित 97 युवाओं ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
झज्जर। हरियाणा के जिला झज्जर के गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 देश की रक्षा के लिए शहीद हुए लांस नायक हवा सिंह लांबा के सम्मान में 9वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली में हुआ, जिसमें तीन महिलाओं सहित 97 युवाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि धारौली के दंपति धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान करके किया। विशेष अतिथि के तौर पर 37 बार रक्तदान कर चुके नितेश भौरिया उपस्थित रहे। अंबोली गांव की मनीषा देवी और रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह ने भी रक्तदान किया। रक्तदानी मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
21 बार रक्तदान कर चुके एवं मां-मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि सुखबीर जाखड़, मंजीत अम्बोली, मास्टर हरबीर मल्हान, सोनू, दीपक सोलंकी, विक्रम यादव, मास्टर रोहित यादव, सतीश यादव एवं पवन कुमार का रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*