नौ दिन की निबंध प्रतियोगिता में 201 छात्र-छात्राओं किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
प्रयागराज। जनपद के पांच डिग्री कालेजों में नौ दिन आयोजित निबंध प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस कार्यक्रम में नौ शोध छात्रों सहित 201 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को अगले महीने होने वाले स्नेह संस्था के वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि निबंध प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों ने हिस्सा लेकर कुम्भ मेले की उपयोगिता के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक और राजनैतिक मह्त्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में हर्षिता सिंह, तनुश्री, शिवानी, साक्षी, यश, शाम्भवी, नम्रता, अंशुमान सिंह, काजल, सत्यम, सूरज, गरिमा, गुलाब, अंकित गुप्ता, प्रतीक, धीरज, दीपक जायसवाल एवं श्रेय बाबू सेठ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कुम्भ मेले की उपयोगिता विषय पर इविंग क्रिश्चियन कालेज प्रयागराज में संस्था से जुड़े दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब आस्था का सैलाब हिलोरे लेता है तो यात्रा की सारी थकान और परेशानियां दूर हो जाती हैं। कार्यक्रम समन्वयक स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि निबंध लिखने का एक तरीका होता है। निबंध क्रमबद्ध तरीके से लिखा जाना चाहिए, तभी उसकी सार्थकता बनी रहती है। अन्य वक्ताओं में ‘स्नेह’ संस्था की सचिव श्रीमती अपर्णा श्रीवास्तव और हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष सुदीप्त व मुकेश ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
अपर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि अगले महीने होने वाले ‘स्नेह’ के वार्षिकोत्सव में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उसी समय साहित्य, शिक्षा, सेवा, आंदोलन, पत्रकारिता, प्रशासन, खेलकूद एवं मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*