राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर कोतवाली के पास स्थित पंजाब केसरी प्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बुलंदशहर जिलाध्यक्ष माधव शर्मा के निर्देश पर पत्रकार देवकीनंदन शर्मा उर्फ दीपू पंडित को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके लिए उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन को भी सख्त संदेश दिया। दीपू पंडित ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधा-सीधा कह रखा है कि अधिकारी हो या कोई अन्य व्यक्ति, अगर वह किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न करता है तो उसे सख्त सजा दी जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपजा के जिला उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार संगठित हैं तो किसी में ताकत नहीं है कि वह किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न कर सके।
बैठक में संरक्षक सुनील गुप्ता आदर्श, अवनीश शर्मा, मनीष शर्मा, सचिन पांडे, जयप्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर, सुभाष, उपदेश सिंह चौहान, अनिल वर्मा, एमपी सिंह और संजीव शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकार देवकीनंदन शर्मा उर्फ दीपू पंडित को नगर अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी है।


Leave a Reply