राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती जागृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मोदीनगर तहसील में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। हरपाल सिंह की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। चौधरी बिजेंद्र सिंह और युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी ने महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया।
आयोजित भाकियू पंचायत में तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा, छोटे चौधरी, पावन (दुहाई), वीरेंद्र त्यागी, कुशलवीर, आलोक चौधरी आदि वक्ताओं ने बाबा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के लिए उन्होंने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। किसानों, मजदूरों की आवाज थे महात्मा टिकैत। युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने सारा जीवन सादगी के साथ किसानों को न्याय दिलाने में लगा दिया।
हमेशा किसानों की आवाज बुलंद करते रहे:
उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म 6 अक्टूबर 1935 को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव सिसोली में एक किसान और साधारण परिवार में हुआ था। वह जाति, बिरादरी और भेदभाव से हमेशा दूर रहे। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन को स्थापित कर देश के किसानों की आवाज को हमेशा बुलंद किया।
कार्यक्रम में रहे मौजूद :
शुक्रवार के कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई), युवा जिलाध्यक्ष छोटे चौधरी, वेदपाल मुखिया की टीम, मुस्तफा चौधरी, समाजसेवी रामकुमार चौधरी, राहुल सुराना, जयकुमार मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू अमरला टीम, यशवीर सिंह, महिला जिला उपाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, ब्रह्मपाल सिंह, सुंदर चौधरी (दुहाई), रविंद्र चौधरी, रामकुमार चौधरी, महेंद्र तेवतिया, मास्टर ओमपाल सिंह, निरंजन चौधरी, सुधीर चौधरी, रण कुमार, राजाराम, विकास, श्रीओम चौधरी, राजू (अमराला), बच्चू सिंह, आलोक चौधरी, दीपक खंजरपुर, रमेश, जोगीभाई, जोनी, सोनू, कवरपाल, गुलबीर सिंह, मनोज शर्मा, उमेश शर्मा, प्रवीण नेहरा (कल्लू), प्रशांत कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।


Leave a Reply