राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति द्वारा वृद्ध आश्रम दुहाई में मेडिकल कैंप का आयोजन करने के साथ-साथ खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यहां के वृद्ध महिला-पुरुषों ने मेडिकल चेकअप कराया। जरूरत के हिसाब से उन्हें दवाईया और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा का मानना है कि इस जीवन में वृद्धजनों की सेवा करनी ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जन मानव उत्थान समिति का प्रयास है कि हर जरूरतमंद वृद्धजन के स्वास्थ्य की अच्छी देखभाल की जानी चाहिए। इसके अलावा उनकी संस्था महिलाओं और बेटियों को भी स्वच्छता के लिए लगातार जागरूक कर रही है और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है।
सोमवार के मेडिकल कैंप में डॉ अनिल चौधरी और डॉ नीतू चौधरी उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम की संचालक श्रीमती इंदु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आश्रम उनके घर की तरह है। यहां के वृद्धजनों को हम अपना परिवार मानते हैं। इस अवसर पर संस्था की मंडल अध्यक्ष साधना चौधरी, सदस्य अनुराधा, मोहित शर्मा, रोहित गर्ग, कमलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply