राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के तत्वावधान में गुरुवार को गांव मंसुरी में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोहम्मद शहजाद चौधरी, विशिष्ट अतिथि संस्थान के सदस्य अनिल कुमार गौतम और सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर विनीता रहे। कार्यक्रम में 129 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जबकि 602 महिलाए और 31 पुरुषों ने प्रतिभाग किया।
जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के निदेशक डॉ राजेंद्र सिंह के अनुसार संस्थान पिछले 28 साल से गाज़ियाबाद में कार्यरत है। अब तक कई गांवों में कौशल दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। आज के कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने किया। इस अवसर पर श्रीमती शोभा यादव, डॉ राजेंद्र सिंह, रजनी, शैलम्मा, अभिषेक, मोहित, रामराज, रजनी, सरिता, उषा, अनिता, रूहेला, माया भाटी, शशि चौहान, साक्षी चौहान, सुषमा, पूनम देवी, दीपशिका, मानसी, हिना, विनीता, पूजा, सीमा, मधु, मधुबाला, ममता शर्मा, संगीता, कांता, सरोज, अंशु गर्ग, रेखा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply