गाजियाबाद : PM प्रथम रैपिड रेल का करेंगे उद्घाटन, CM योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

जितेन्द्र बच्चन / राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रथम रैपिडेक्स (रैपिड रेल) का उद्घाटन करेंगे। उसकी तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। साथ ही सीएम योगी ने सीआईएसएफ पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की भी जानकारी की। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वसुन्धरा सेक्टर-8 जनसभा स्थल पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जनसभा स्थल से पैदल ही रेपिडेक्स (रैपिड रेल) स्टेशन साहिबाबाद पहुंचे। वहां स्टेशन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने रैपिड रेल की वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई और बहुत ही बारिकी से एक-एक जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, यह गाजियाबाद के निवासियों के लिए बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि भारत की प्रथम रैपिड रेल का यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय राज्य मन्त्री एवं स्थानीय सांसद जनरल डॉ. वीके सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील कुमार शर्मा, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे., पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*