आंखों की जांच के लिए लगाया नि:शुल्क शिविर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। लोहियानगर में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद एलिट द्वारा लाइंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के सहयोग से श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क कैंप लगाया गया। आईपीडीजी ललित खन्ना, डॉ श्रीमती अरुणा सिंघल, कॉलेज के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह और प्रबंधक गुरजीत सिंह हंसपाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।
श्रीमती अरुणा ने बच्चों को आगाह करते हुए कहा कि हमारे लिए आंखें बहुमूल्य हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल ज्यादा नहीं देखना चाहिए। टीवी दूर से बैठकर देखें। हमारी आंखें ठीक रहेंगी तभी जिंदगी का सफर ठीक रहेगा। सरदार मनजीत सिंह ने रोटरी क्लब की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह समाज के आखिरी व्यक्ति तक रोटरी क्लब पहुंच बनाने व मदद करने का कार्य कर रहा है, इससे एक नई जागृति पैदा हो रही है।
प्रबंधक गुरजीत सिंह हंसपाल एवं कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना रस्तोगी ने भी रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंगल, मुदित माथुर, विजेंद्र राठी, अजय गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*