श्री रामलीला महोत्सव का 7वां दिन, वन गमन से अयोध्यावासी दुखी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुर्जा के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के सातवें दिन श्रीराम वन गमन की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व जगत जननी सीता के वन गमन की यात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। तोरण द्वार और बिजली की शानदार व्यवस्था थी लेकिन अयोध्या की प्रजा राम के वन जाने से दुखी हैं।
आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर श्रीराम का किया स्वागत :
श्री महेश चौक पर सजावट भव्यता देखने लायक थी। लोगों ने कहा, ऐसी भव्यता पहली बार देखी है। नयनाभिराम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, उनके अनुज लक्ष्मण और माता सीता को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। वन गमन यात्रा छोटी होली स्थित श्री गंगा मंदिर से शुरू होकर छत्ता देवी दास, पुराना बाजार, विंदा वाला चौक, सराफा बाजार, मंडी दानगंज, सुभाष रोड, ग़ांधी मार्ग से होती हुई जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान चित्रकूट पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर श्रीराम का स्वागत किया।
महेश चौक पर लीला का विमोचन कराया गया। जंक्शन रोड बम्बे पर केवट की लीला का विमोचन हुआ। इससे पहले बल्कल वस्त्र धारणकर राम के वियोग में राजा दशरथ हृदय विदारक विलाप करते हैं। अयोध्या में चारों तरफ शोक छा जाता है। श्रीराम सभी को समझाते हुए वन की तरफ आगे बढ़ते हैं।
रामलीला के बने गवाह :
इस अवसर पर प्रधान नवीन कुमार, महामंत्री नंद किशोर शर्मा, जनरल मैनेजर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, वन गमन यात्रा इंचार्ज महेश पोद्दार, मेला कोर्डिनेटर विनीत आर्य, मीडिया इंचार्ज चंद्र प्रकाश तायल, मीडिया संयोजक डी सी गुप्ता, ललित गुप्ता, संयोजक डॉक्टर अनिल गुप्ता, सुनील सोलंकी, मां काली शोभा यात्रा वासुदेव शर्मा, संयोजक बृजेश कुमार प्रजापति, स्टेज लीला इंचार्ज महेश भार्गव, संयोजक विकास वर्मा, शुभम गुप्ता, पुनीत साहनी, वीरेश्वर दयाल, सचित गोविल, भूपेंद्र चौधरी, ज्योति कुमार शर्मा, अजय सिंघानिया, प्रमोद कुमार वर्मा, भगवत प्रसाद पोद्दार, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक पालीवाल, अरुण कुमार बिंदा वाले, अशोक कुमार टिम्मी योगेश, राजीव वाष्र्णेय, राजीव वर्मा, राजा शर्मा, देवेंद्र आर्य, रामेश्वर शर्मा, आशीष गोविल, आशीष यादव, रविशंकर अग्रवाल, कमल शर्मा, अखाड़ा इंचार्ज सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*