अमित मिश्रा, मुंबई
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सोमवार की सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गया। भाजपा-शिवसेना गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार 147 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एनसीपी के उम्मीदवार 121 सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए कुल 3237 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 235 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। राज्य में कुल 9 करोड़ मतदाता हैं, जो 3237 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। महिला मतदाताओं की सख्या सवा चार करोड़ से ज्यादा है। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।


Leave a Reply