राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मेरठ। दीपावली के साथ-साथ आगे कई त्योहार आ रहे हैं। इसके मद्देनजर मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पंसख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राजनैतिक पेंशन तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उप्र धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाऊस में शांति एवं कानून व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद संबंधित अधिकारियों को हर स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि आसामाजिक तत्वो पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जाये। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों में भारी भीड़ एवं व्यस्त आवागमन के चलते रूट प्लॉन तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नुपूर गोयल, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, एसपी सिटी पीयूष कुमार, एसपी देहात कमलेश बहादुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply