राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुरजा (बुलंदशहर)। युवा ब्राह्मण समाज खुर्जा द्वारा रामलीला सेवा शिवर में गायन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि शिवदत्त शर्मा ओम रेस्टोरेंट वालों ने भगवान परशुराम के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में चेतन शर्मा नटराज, डॉ शिवांगी कौशिक, वैशाली शर्मा निर्णायक के रूप में रहे।
सचिव आशीष शर्मा (गोल्डी) के अनुसार सीनियर कैटेगरी में प्रथम नीरव शर्मा और जूनियर में अभिषेक ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन कपिल तिवारी ने किया। इस अवसर पर सोम कुमार शर्मा, अजय मोहन शर्मा, रमाकांत शर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, नरेंद्र वशिष्ठ, योगेश गौड़, डॉ हिमांशु शर्मा, करण कौशिक, योगेश शर्मा योगी, संजीव शर्मा खोटे, संजीव भारद्वाज, डॉ एनके शर्मा, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply