राजस्थान चुनाव : आप ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इससे पहले गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा की 200 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। आज शनिवार को जारी सूची में आप ने मनीष शर्मा को बीकानेर पश्चिम, डॉ. संजू बाला को रतनगढ़, झाबर सिंह खीचड़ को सीकर, रामेश्वर प्रसाद सैनी को शाहपुरा, हेमन्त कुमार कुमावत को चौमू और अर्चित गुप्ता को सिविल लाइंस से उम्मीदवार बनाया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*