इलेक्ट्रोनिकस मीडिया फाउंडेशन ने गरीब बच्चों को बांटे स्कूल ड्रेस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मोदीनगर में हापुड़ रोड स्थित एवीएस फार्म हाउस में नेशनल इलेक्ट्रोनिकस मीडिया फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी आज के दौर में और अधिक बढ़ गई है। प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों के बावजूद पुख्ता खबरों को ही प्रसारित करना चाहिए।
रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र भारती उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है, उन्हें अपनी पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।


कार्यक्रम में गरीब बच्चों को फाउंडेशन की तरफ से स्कूल यूनीफार्म का वितरण किया गया। मंच का संचालन करणवीर कश्यप और सचिन तेवतिया ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोदीनगर की विधायक डॉ मंजू सिवाच, वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियां, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया अध्यक्ष अनुज चौधरी, संस्था के मुख्य संरक्षक हरेंद्र शर्मा, संजय तिवारी, सच्चिदानंद पंत, राष्ट्रीय महासचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष गीतांजलि, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र वत्स, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जाटव, जिलाध्यक्ष सतपाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार गोस्वामी, सतीश जैन, समाजसेवी मूलचंद गर्ग, समाजसेवी अरुण त्यागी, हरीश त्यागी, अमित राणा, मयंक गौड, शक्ति सिंह, रोहित सिंह, अरुण चंद्रा, सचिन, आकाश शर्मा, यादराम भारती, संजय मुद्गल, कानूनी सलाहकार अजय सेन, सुनील गौतम, शैलेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल वशिष्ठ, राकेश शर्मा, राशु मलिक मीडिया प्रभारी, ललित मिश्रा, पंकज महेश्वरी, सनी सिंह, संदीप भारद्वाज, संजय मित्तल, दीपक त्यागी, हरभजन सिंह, अरुण वर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*