ABCKM 15 को आयोजित करेगा सामूहिक कलम-दवात पूजा व सम्मान समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने एक बैठक कर 15 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त कलम-दवात पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया है। प्रताप विहार में हुई इस बैठक में संस्था के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निश्चित किया गया है कि सामूहिक कलम- दवात पूजन एवं सम्मान समारोह के बाद प्रसाद वितरण के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिव (कुटी) मंदिर एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कलम- दवात पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना बुधवार यमद्वितीया, 15 नवंबर की सुबह 9 बजे शुरू होगी। उसके बाद सामूहिक कलम-दवात पूजन, सम्मान समारोह और प्रसाद वितरण के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। एक तरह से यह वार्षिकोत्सव है, जो हर वर्ष मनाया जाता है। सभी परिवारों खासकर कायस्थजनों में भगवान चित्रगुप्त की पूजा को लेकर भारी उत्साह और उमंग है। सभी लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि समारोह में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (ABCKM) के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सभी कायस्थजनों से अपील की है कि यह एक धार्मिक और सामूहिक आयोजन है। इसमें हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*