हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: मतदान केन्द्रों पर लगी लंबी कतारें

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वोटरों में महिलाओं की बड़ी संख्‍या है और उन सभी में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार सोमवार की सुबह ठीक सात बजे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा। बेहद कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 7 हजार 955 सर्विस वोटर शामिल हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 98 लाख 78 हजार 42 है तो 85 लाख 12 हजार 231 महिला मतदाता हैं और 252 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 47 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता में आई थी। भाजपा इस वर्ष पहले हुए जींद उप चुनाव को भी जीत लिया था, जिससे उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 48 हो गई थी। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार रखे हैं। जजपा के 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनके एक उम्मीदवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया था, जबकि इनेलो, अकाली दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*