श्री चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति के प्रयास से युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 25 रिश्ते तय

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

2019-20 की प्रवन्ध कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से विजय प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित

गाजियाबाद। हापुड़ रोड स्थित मीनामल धर्मशाला में रविवार को श्री चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति (रजि.), गाजिय़ाबाद द्वारा चतुर्थ कायस्थ वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रबंध समिति का चुनाव कराया गया। परिचय सम्मेलन में 75 विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 25 रिश्ते तय हुए। इसके अलावा 2019-20 की प्रवन्ध कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से विजय प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संस्था के अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि प्रवन्ध कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को वरि.उपाध्यक्ष, गौरव श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सीके श्रीवास्तव को महासचिव, जय प्रकाश श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, हर विमल बहादुर सिन्हा को सहायक सचिव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव को संगठन सचिव, कपिल सक्सेना को संगठन सचिव, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव को वित्त सचिव, रागिनी रंजन को महिला प्रमुख, अनिता सक्सेना को सह महिला प्रमुख, वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को सलाहकार, सुधीर खरे को लेखापरीक्षक, अमित कुमार लाभ और विनीता श्रीवास्तव को सदस्य चुना गया है। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति ने कार्यक्रम में कायस्थ समाज के वरिष्ठ नागरिकों राकेश कुमार सक्सेना, दाता कृष्ण श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं चंपा देवी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि इंडियन रेवेन्यू एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव (आई.आर.एस) रहे। इसके अलावा इस अवसर पर अरुण कुमार सिन्हा (निदेशक, इन्दिरा गाँधी नेशनल सेन्टर फॉर आर्टस,नई दिल्ली), अशोक श्रीवास्तव (ने.का.ए.क.), अशोक श्रीवास्तव (अ.भा.का.महासभा), के.एम.श्रीवास्तव (कानपुर) वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और एम.एस .सक्सेना उपस्थित रहे। मंच संचालन सीके श्रीवास्वत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रेडियो एवं टीवी आर्टिस्ट एवं सिंगर सुनील सक्सेना ने किया। बच्चों ने नृत्य-संगीत की प्रस्तुति सोनिका श्रीवास्तव के माध्यम से दिया। इस अवसर पर कायस्थ समाज परिवार के सूरज श्रीवास्तव (कक्षा सात) को 2100 रुपये और अनमोल श्रीवास्तव (कक्षा पांच) को 1100 रुपये वार्षिक छात्रवृति दी गई। इसके अलावा 10वीं कक्षा के आर्यन यश श्रीवास्तव को 91 फीसदी अंक लाने पर मेधावी छात्र के रूप में 1100 रुपये व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*