राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में श्री गुरुनानक देव जयंती और सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने शबद-कीर्तन, गुरुबाणी, एकल व समूह गीत भजन गाकर श्री गुरुनानक देव का पुण्य स्मरण किया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि श्री गुरु नानकदेव सिखों के ही नहीं पूरी दुनिया और समाज के गुरु हैं। उनके उपदेश और प्रसंग आज भी प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि अगर हम श्री गुरुनानक देव के पांच उपदेशों को मूलमंत्र मानकर धारण कर लें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। ये पांच मूलमंत्र हैं-भगवान ने हमें जो दिया है उसे मिल बांटकर खाना, ईमानदारी से कमाना-उसी को खाना, भगवान का नाम जपना, भगवान से सबकी खुशी मांगना और सदा सत्य बोलना।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह में इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल समेत मेवाड़ परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद थे।


Leave a Reply