दीदी की रसोई ट्रस्ट ने गरीब व जरूरतमंदों के लिए किया भंडारा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने मंगलवार को मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17 में जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवी रितु सिन्हा और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि दीदी की रसोई ट्रस्ट लगातार गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा रहता है। अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन बच्चों व गरीबों को भोजन वितरण किया जाता है। मंगलवार के भंडारे का आयोजन प्रबंध बैंक के रिटायर अधिकारी हरीश ठाकवानी सेक्टर- 15 नोएडा निवासी और उप निरीक्षक प्रीति गुप्ता के सहयोग से किया गया। दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम ने दोनों लोगों के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*