राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। छपरौला स्थित कन्हैया कुंज में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न व महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने बाबू राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही अपने-अपने विचार रखे।
रविवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने कन्हैया कुंज में डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया। राजेंद्र बाबू के विचारों से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन के अलावा नंदग्राम से आए विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट और राजन श्रीवास्तव ने भी डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, अवधेश कुमार सक्सेना, शरद चंद्र श्रीवास्तव, डा. बृज किशोर श्रीवास्तव, चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, रितेश कुमार श्रीवास्तव, संजय लाल श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव, नवनीत कुमार श्रीवास्तव, अंब्रिश श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, गुदलेश श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, पूजा श्रीवास्तव, अलका, प्रीति आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply