श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन ने सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों एवं मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पद्म श्री कथक नृत्यांगनाएं नलिनी एवं कमलिनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यूरो सर्जन डॉ ए. के. श्रीवास्तव, डीएसआईआईडीसी के मुख्य अभियंता एस. एन. शरण और कायस्थ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या में प्रतिष्ठित कलाकारों डॉ नागेश्वर लाल कर्ण, सुनील सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, शबनम, लेखा सक्सेना, विजय नारायण, वीणा श्रीवास्तव, आस्था आदि ने गायन व वादन की मनमोहक प्रस्तुत दी। समारोह का आकर्षण बिरजू महाराज की शिष्या शिखा खरे का कथक नृत्य रहा, जिसकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
रविवार, 10 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन की तरफ से उदीयमान छात्रों को शांति देवी एजूकेशनल अवार्ड से नवाजा गया और कलाकारों को सरस्वती देवी सांस्कृतिक सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही एक कायस्थ समाज के लिए एक वैवाहिक वेबसाइट का उद्घाटन एवं हिंदी की त्रैमासिक पत्रिका ‘श्रीप्रभा’ के वार्षिक अंक का विमोचन किया गया।
मंच का शानदार संचानल डॉ अनंदिता एवं मेधा ने किया। श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. पी. श्रीवास्तव और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत-सम्मान किया। महासचिव शरत श्रीवास्तव ने आए हुए सभी कायस्थ परिवारों, अनेक गणमान्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*