राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गुजरात प्रांत में आयोजित 18वीं ISKU इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप -2023 में गाजियाबाद के अभिषेक श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहां से उनके लौटने पर नववर्ष के साथ शुभचिंतकों व दोस्तों ने अभिषेक का स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि 30-31 दिसंबर अहमदाबाद में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कराटे प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक श्रीवास्तव संतोष मेडिकल कॉलेज प्रताप विहार गाजियाबाद के दंत चिकित्सा चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ है। संतोष डीम्ड यूनिवर्सिटी के फाउंडर चेयरमैन पी. महालिंगम , रजिस्टार डॉ नरेश शर्मा, बीडीएस डीन डॉ अक्षय भार्गव, स्टूडेंट वेलफेयर के डीन डॉ राजीव आह्वलिया ने प्रोत्साहित करने के लिए स्पॉन्सर किया और संतोष यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने के लिए अभिषेक श्रीवास्तव को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है।


Leave a Reply