13 करोड़ से अधिक लोग गरीब रेखा के ऊपर आए: योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। वह लोग समाज को विभाजित करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की एजेंसियां यह मानती हैं कि भारत में साढ़े नौ वर्ष में 13 करोड़ से अधिक लोग गरीब रेखा के ऊपर आए हैं। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से कृषकों के जीनव में व्यापक परिवर्तन आया है।
सीएम योगी मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम के तहत मेरठ, बस्ती, चंदौली, महोबा और बाराबंकी के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान वह प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 800 स्थानों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से ऑनलाइन जुड़े। सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के 57709 ग्राम पंचायतों में से अब तक 36983 ग्राम पंचायतों में मोदी गारंटी वैन पहुंच चुकी है। साथ ही 762 नगर निकायों में 1027 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अबतक प्रदेश के अंदर लगभग पौने तीन करोड़ लोगों से यह यात्रा जुड़ चुकी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*