राजेंद्र सिंह / राष्ट्रीय जनमोर्चा
बुलंदशहर। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सेविका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। महासभा के जिला कार्यालय में आयोजित 193वीं जयंती कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले व महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शिक्षक नेता एवं समाजसेवी वेद प्रकाश गौतम ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले अशिक्षित होते हुए भी शिक्षा ग्रहण की और उन्होंने देश के अंदर सबसे पहले बालिका विद्यालय खोला।ऐसी महान विभूति को हमें महिलाओं के मार्गदर्शन के साथ-साथ आधुनिक भारत की देवी मनाना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कहा कि संगठन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर, ज्योतिबा फुले एवं काशीराम की विचारधारा को ध्यान में रखकर कार्य करेगा और शिक्षक समाज के ऊपर हो रहे अन्याय व अत्याचार का विरोध करेगा।
उन्होंने बताया कि मनीष कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और अंजना बहादुर को महिला जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर टिंकू सिंह, कविराज विमल, नरेंद्र सिंह मनीष कुमार सिंह, वेद प्रकाश मौर्य, अनुराग कुमार, कमल किशोर, संदीप कुमार सीमा अंबेडकर, रजनी कुमारी आदि अध्यापक उपस्थित रहे।


Leave a Reply